Live Khabar 24x7

Murder : बार में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद, फिर नशे में धुत युवक ने डीजे ऑपरेटर को मार दी गोली, देखें VIDEO

May 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Murder

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रांची। Murder : झारखंड की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया हैं। यहां एक बार में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक बार में ही काम करता था। मृतक का नाम संदीप प्रमाणिक बताया जा रहा हैं। घटना रविवार देर रात को एक्स्ट्रीम बार में हुई।

Read more : Murder : सनकी शख्स ने पत्नी और बेटी की बेरहमी से कर दी हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा हैं कि पुलिस को रात के करीब 1 बजे इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चुटिया थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देखें VIDEO

जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे. बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में डीजे चलाने वाले युवक को गोली मार दी। गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all