Live Khabar 24x7

Nahari Encounter : मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की मौत, 5 लाख का था इनाम घोषित

September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दंतेवाड़ा। Nahari Encounter : जवानों को बड़ी सफलता मिली है। 20 सितंबर को दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो महिला नक्सली की मौत हो गई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हुई थी। जिसकी मौत की पुष्टि दांतवाड़ा एसपी गौरव राय ने रविवार को की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस और नक्सलियों के बाच मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद मिले थे। जिसमें पांच लाख की इनामी लखमे और दो लाख की इनामी मंगली का शव पुलिस ने बरामद किया था।

पुलिस ने मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था। जिसके बाद केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर हिर्रे सपना के मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में यह महिला नक्सली घायल हो गई थी।

बता दें, पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। जिसके बाद उसके मौत की खबर सामने आई है। महिला नक्‍सली हिर्रे सपना
पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ वाली जगह पर एक इंसास रायफल समेत अन्य भारी मात्रा में समान जब्त किया गया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।

RELATED POSTS

View all

view all