Live Khabar 24x7

Namo Bharat Train : देश की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें कब से कर पाएंगे सवारी?

October 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Namo Bharat Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की पहली रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी हैं। रैपिडएक्स ट्रेन को ‘नमो भारत’ नाम दिया गया है। यात्रियों के लिए सेवाएं 21 अक्टूबर से सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी।

Read More : PM Modi ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से की बात, गाजा के अस्पताल में लोगों की मौत पर जताई संवेदना

नमो भारत ट्रेन से रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ेगी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के पहले फेज में सहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर का खंड उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दे कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने रखी थी, अब आज 20 अक्टूबर 2023 को इसका शुभारंभ हुआ है। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राइमरी सेक्शन में 5 स्टेशन हैं। साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।

RELATED POSTS

View all

view all