Live Khabar 24x7

नंदकुमार साय की हुई घर वापसी, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की ली सदस्यता

September 3, 2024 | by Nitesh Sharma

nand kumar sai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। भाजपा से कांग्रेस में गए आदिवासी नेता नंद कुमार साय की घर वापसी हो गई है। उन्होंने आज कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कुशाभाउ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

Read More : छत्तीसगढ़ में कल से BJP की सदस्यता अभियान शुरू, पार्टी के दिग्गज मंत्री व नेता अलग-अलग जिलों का करेंगे नेतृत्व, अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़ने का होगा लक्ष्य

बता दे कि मई 2023 में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था। जनसंघ और भाजपा से जुड़े रहे पांच बार के सांसद, तीन बार के विधायक और मप्र-छत्तीसगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष रहे नंद कुमार साय के कांग्रेस में जाने को लेकर सभी चकित थे। वे पिछले 50 सालों से जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा से जुड़े हुए थे।

RELATED POSTS

View all

view all