Live Khabar 24x7

Narayan Chandel का बेटा हुआ गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में था फरार, चंद मिनटों में रिहा भी…

April 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Narayan Chandel

रायपुर। Narayan Chandel रेप मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नेता प्रतिपक्ष के बेटे प्रकाश चंदेल को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के थोड़ी ही देर बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. पलाश चंदेल पर जांजगीर थाना में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. मामला दर्ज होने के बाद से ही पलाश चंदेल फरार चल रहे थे.

इसी दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए आवेदन किया। दो दिन पहले ही कोर्ट से पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत मिली थी। आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी 6 अप्रैल को रात्रि में की गई थी। उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुरूप 25000 रु. के बंधपत्र एवं स्योरिटी पर रिहा किया है. पलाश चंदेल की गिरफ्तारी विवेचक चंद्रशेखर परमा उपपुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। आरोपी पलाश चंदेल से मोबाइल की भी जब्ती हुई है।

बता दें नारायण चंदेल के बेटे पलाश पर रायपुर महिला थाना में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उनके घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिला।

RELATED POSTS

View all

view all