Live Khabar 24x7

नारायणपुर : बस्तर में मतदान से पहले नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

April 17, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नारायणपुर। लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में दहशत फैलाने नक्सलियों ने उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात नक्सलियों ने भाजपा नेता पंचम दास को घर से उठा लिया। फिर कुछ दूर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में जगह जगह बैनर पोस्टर भी लगाया गया है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी मुताबिक, नारायणपुर जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के दण्डवन गांव का भाजपा नेता और गांव का उपसरपंच पंचम दास बीती रात अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम उसके घर पहुंची। घर का दरवाजा तोड़कर घुसे नक्सली भाजपा नेता को उठाकर अपने साथ कुछ दूर सुनसान इलाके में ले गए और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद नक्सली शव को फेंककर चले गए। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है। बस्तर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पंचम दास को शक्तिकेंद्र सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए चुनाव प्रचार का काम कर रहा था।

RELATED POSTS

View all

view all