Live Khabar 24x7

NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया संसदीय दल का नेता, गठबंधन प्रमुखों से पिछले 10 साल के कार्यकाल की जमकर की तारीफ

June 7, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर NDA को बहुमत मिली है। प्रधानमंत्री पद को लेकर NDA की संसदीय दल की बैठक जारी हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया।

एनडीए के संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने स्वागत के संबोधन में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। साथ ही नड्डा ने एनडीए के सहयोगी दलों को भी जीत की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता भी सुनाई है।
“वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया।”

इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए नेता के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी के लिए गठबंधन कंपलशन नहीं, कमिटमेंट है।

Read More : CG Transfer : तीन आईएएस अफसरों का तबादला, एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर की जिम्मेदारी

नीतीश ने कहा- हम अगली बार सारी सीटें जीत लाएंगे
जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जी देश के और बिहार के बचे हुए कामों को पूरा करेंगे। नीतीश ने नरेंद्र मोदी से कहा है कि उनके नेतृत्व में जेडीयू हमेशा साथ रहेगा और अगली बार जो सीटें रह गई है वो भी अगली बार जीत जायेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all