
रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिली जनकारी के अनुसार जुलाई माह से प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो जाएगा।
बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सिलेबस में भी बदलाव किया गया है। वहीं अब वार्षिक नही सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई होगी। एक साल पढ़ने में सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा। साथ ही दो वर्षों में डिप्लोमा, तीसरे साल में स्नातक की उपाधि दी जाएगी।
Read more : Breaking News : अरविंद केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार, शराब घोटाले मामले में हुई कार्रवाई
बता दे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद छात्रों को अधिक मेहनत करना पड़ेगा। क्योकि पास होने के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। वहीं खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय और ओपन यूनिवर्सिटी में यज लागू नही होगा।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि इस नीति में सतत मूल्यांकन का प्रावधान है, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक उर्जा के साथ बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी। सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव नहीं होगा।
बहु-विषयक प्रणाली पर आधारित यह नीति विद्यार्थियों को उनकी इच्छानुसार दूसरे संकाय के विषयों का अध्ययन करने की स्वतंत्रता देती है। पाठ्यचर्या में भारतीय ज्ञान पद्धति के समावेश के साथ पाठपेत्तर गतिविधियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। प्रोद्योगिकी के अनुकूलतम उपयोग पर बल दिया गया है।