National holiday : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित, राजपत्र में भी प्रकाशित
April 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। National holiday : भारत सरकार ने अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। अब संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में छुट्टी रहेगी। जिसके लिए 11 अप्रैल 2023 को भारतीय राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं।

भारत के राजपत्र के साथ ही सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में 14 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. बीआर अंबेडकर के जयंती पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है।

बता दे कि मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया था। हर साल भारत सरकार स्पेशल आर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता।
RELATED POSTS
View all