National Ramayana Festival 2023 : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन आज, 8 राज्यों के रामायण दल देंगे प्रस्तुति
June 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। National Ramayana Festival 2023 : भगवन राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है। रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का पहला दिन सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ कर किया। वही आज राष्ट्रीय रामायण का दूसरा दिन है।
Read More : National Ramayana Festival 2023 : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी, अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच
आज 8 राज्यों के रामायण दल प्रस्तुति देंगे। झारखण्ड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओड़िसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छग के दल इस समारोह में हिस्सा लेंगे।बता दें कि रामायण महोत्सव के पहले दिन सभी राज्यों के कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ का दल भी प्रतिभाग कर रहा है। राज्य के दल के कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।
RELATED POSTS
View all