हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर! बादल फटने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता, आज सुबह भूकंप के झटकों से दहले लोग
August 2, 2024 | by Nitesh Sharma

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा हैं। यहां के तीन जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद 50 से अधिक लोग लापता हो गए है। जिन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं बताया जा रहा हैं कि अब तक 7 लोगों की मौत हो गई हैं। भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में अब भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। हालांकि, इस झटके से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Read More : Sikkim Flood : बाढ़ ने सिक्किम में मचाई तबाही, अब तक 10 की मौत, सेना के 22 जवान सहित 100 लोग लापता
बता दे कि कुल्लू जिले के निरमंड, सैंज और मलाना इलाकों में, मंडी के पधर और शिमला जिले के रामपुर में बुधवार को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग लापता हो गए। जिले के मणिकर्ण क्षेत्र में मलाना द्वितीय विद्युत परियोजना में भी 33 लोग फंस गए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बादल फटने की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर उदारतापूर्वक सहयोग की मांग की है। शाह ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। शाह ने एनडीआरएफ की दो टीमें भेजने के लिए कहा है। एयरफोर्स को अलर्ट कर सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
RELATED POSTS
View all