Live Khabar 24x7

Naxal IED Blast : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर, मौके से तीन प्रेशर बम बरामद

February 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बीजापुर। Naxal IED Blast : छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठित होते ही नक्सलियों में बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। बीजापुर में नक्सलियों को निशाना बनाया है। नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सेना का एक जवान घायल हो गया है। विस्फोट से जवान के पेअर में चोट आई है। ब्लास्ट के बाद सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों में छानबीन की और मौके से 5-5 किलो की 3 IED बरमाद किया।

बता देें कि बीजापुर इलाके में जवानों की गश्ती पर आने की सूचना पर पहले से ही नक्सलियों ने यहां प्रेशर आईईडी बम लगा रखा थ। इस प्रेशर बम पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया। जवान डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर D-माईनिंग की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED बीछा रखी थी। इस घटना के बाद एक जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद सेना के जवानों ने आसपास छानबीन कर बड़ी ही सतर्कता से 5-5 किलो की 3 IED की बरामद किए और तीनों IED को सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all