Live Khabar 24x7

कोंडागांव में नक्सलियों ने मचाया उत्‍पात, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, बैनर जारी कर कही ये बात…

March 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोंडागांव। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं। बीते रात ग्राम केजंग में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर कुछ लोगों ने आग लगा दी और घटनास्थल पर कुछ नक्सली बैनर भी बांधकर चले गए।

Read More : CG Naxal : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी नक्‍सली को किया ढेर

पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी और ब्यानार एरिया कमेटी नक्‍सल ने बैनर लगाया है, जिसमें भाजपा, आरएसएस पर हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल से नक्सली बैनर बरामद किया है। बुधवार रात तकरीबन 11 बजे नक्सलियों ने ग्राम केजांग में लगे मोबाइल टावर पर आग लगा दी और बैनर बांधकर चले गए।

उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आपरेशन) सतीश भार्ग ने बताया कि, नक्सलियों ने ग्राम केजंग में लगे मोबाइल टावर में आग लगा दी। घटनास्थल से बैनर-पोस्टर भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all