Live Khabar 24x7

नक्सलियों ने अपने महिला साथी को उतारा मौत के घाट, इस वजह से कर दी हत्या, शव के पास फेंका पर्चा

August 22, 2024 | by Nitesh Sharma

06_04_2021-naxal_terror_1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय महिला नक्सली को उनके साथी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। दरअसल सीमावर्ती तेलंगाना राज्य के कोत्तागुड़ेम में नक्सलियों ने अपने ही साथी की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है। चेरला थाना क्षेत्र के चेन्नापुरम में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर संगठन में सैन्य प्रशिक्षक व रक्षा बल की कमांडर महिला नक्सली नीलो उर्फ राधा को जनअदालत लगाकर मार डाला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है।

Read More : CG Naxalite Surrender : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पर्चे में लिखा गया है कि मृत नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सल संगठन में भर्ती होने के बाद वह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय थी। नक्सलियों को संदेह था कि वह संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही थी।

RELATED POSTS

View all

view all