Naxalites Surrender : लाल आतंक के खिलाफ बड़ी सफलता, 29 लाख के इनामी 6 हार्डकोर नक्सलियों समेत 25 ने किया आत्मसमर्पण
August 26, 2024 | by Nitesh Sharma
बीजापुर। Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं तो कुछ नक्सली अब ‘लाल आतंक’ को छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बीजापुर में माओवाद को गंभीर झटका देते हुए सोमवार को 29 लाख रुपये के इनामी छह कट्टर नक्सलियों समेत 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में आठ-आठ लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। संगठन में भेद-भाव से परेशान होकर नक्सलियों ने यह कदम उठाया है।
RELATED POSTS
View all