Live Khabar 24x7

स्कूल के पुस्तकों में रामायण और महाभारत हो सकते हैं शामिल, NCERT ने की सिफारिश…

November 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूल के पुस्तकों में रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को शामिल करने और स्कूल में क्लासों की दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना लिखने की सिफारिश की हैं। जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष सीआई इस्साक ने दी हैं।

Read More : NCERT ने लाॅन्च की क्लास 1 और 2 की नई किताबें, जानें क्या हुआ बदलाव…

उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि “समिति ने छात्रों को सामाजिक विज्ञान सिलेबस में रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को पढ़ाने पर जोर दिया है। हमारा मानना है कि किशोरावस्था में छात्र को अपने राष्ट्र के लिए आत्म-सम्मान, देशभक्ति और गौरव का एहसास होता है।”

उन्होंने महाकाव्यों को शामिल करने की दलील देते हुए कहा कि देशभक्ति की कमी के कारण हर वर्ष हजारों लोग देश छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहें हैं। यहां के बच्चे को अपनी जड़ो को समझना बहुत जरुरी है। अपने देश और सस्कृति के लिए प्रेम होना बेहद जरुरी है।

RELATED POSTS

View all

view all