New EV Scooter 2023 : 150 किमी की रेंज देगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेट्रो डिजाइन के साथ मिलेंगे 3 राइडिंग मोड, जाने कीमत
May 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। New EV Scooter 2023 : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई सारी कंपनियां अपने EV को लॉन्च कर रही है। ऐसा होना ग्राहकों के लिहाज से फायदेमंद है। हालंकि ग्राहक उन इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ज्यादा इन्वेस्ट करना चाहते है, जिनमें अच्छी रेंज और कीमत ऑफर होती है। इसी बीच हैदराबाद बेस्ड इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी प्योर ईवी (PURE EV) ने नई ई-प्लूटो 7G प्रो (ePluto 7G Pro) लॉन्च कर दिया है।
कंपनी की ओर से आने वाली ई-प्लूटो 7G प्रो में सिंगल चार्ज पर 150 किमी की रेंज मिल जाता है। प्योर EV के सभी डीलरशिप पर ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी मई 2023 के अंत तक शुरू की जाएगी।
डिजाइन
रेट्रो डिजाइन लैंग्वेज के साथ ईवी ई-प्लूटो 7G प्रो आती है। इसमें गोल LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) के साथ गोल LED हेडलैंप दिया गया है। ई स्कूटर मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।
बैटरी, रेंज, कीमत
ई-प्लूटो 7G प्रो ई-स्कूटर में AIS 156 प्रमाणित 3.0 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस बैटरी पैक को 1.5 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कनेक्ट किया गया है।
प्योर ईवी ई-स्कटूर में सिंगल चार्ज पर 100-150 किमी की रेंज देती है। यह रेंज ड्राइविंग मोड पर काफी निर्भर करता है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। स्कूटर 5 सेकेंड में 0 से 40 Kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। प्योर EV ने ई-स्कूटर की कीमत 94,999 रुपए रखी है।
RELATED POSTS
View all