New Law Minister : साइकिल से संसद जाते है नए कानून मंत्री, जीते है आम जिन्दगी, जानें कौन है अर्जुन राम मेघवाल
May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। New Law Minister : मोदी सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए किरन रिजीजू को हटाकर राजस्थान के बिकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को भारत का नया कानून मंत्री बनाया हैं। अर्जुन राम मेघवाल अपने सरल जीवन के लिए जाने जाते रहे हैं। वर्तमान में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री व की सरकारों में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 7 दिसंबर 1954 में हुआ था। सन 2009 में उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत हुई। मेघवाल में पहले ही चुनाव में भाजपा के टिकट पाकर बिकानेर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। मोदी की पहली सरकार में ही वित्त व कंपनी मामलात राज्य मंत्री संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाए गए।
Read More : Big News : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू से छिना गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को दी गई जिम्मेदारी
आपको बता दें कि साइकिल से संसद जाने के लिए भी अर्जुन राम मेघवाल को जाना जाता है। मेघवाल का कहना है कि जनप्रतिनिधि या सरकार का अंग होना कोई विशेष बात नहीं है। सरकार चलाने वाले लोगों को भी आम जनता की तरह ही जीवन यापन करना चाहिए। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई।
शपथ ग्रहण करने साइकिल से पहुंचे थे संसद
केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल करने की बजाय साइकिल से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि वह शपथ ग्रहण समारोह में भी साइकिल से ही पहुंचे थे। मेघवाल ने ही राजस्थान के बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे को प्रकाश में लाने का काम किया था।
RELATED POSTS
View all