New Parliament House : PM नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, स्पीकर की कुर्सी के पास ‘सेंगोल’ स्थापित
May 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। New Parliament House : देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन समर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। अब नए भवन में लोकसभा में 888 और राजयसभा में 384 सदस्यों की बैठने का इंतजाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को नमन कर हवन में बैठे। जिसके बाद संगोल को साष्टांग प्रणाम कर स्पीकर की चेयर के पास स्थापित कर दिया गया।
नई संसद के वीडियो में इन कलाकारों की आवाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्धघाटन से पहले वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। जिसके बाद SRK, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने इस वीडियों में अपनी आवाज दी। PM मोदी ने ट्वीट कर शाहरुख और अक्षय कुमार के वॉयस ओवर की तारीफ की है।
नई संसद के उद्घाटन का कार्यक्रम
- कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू हुआ। यह 7 घंटे चलेगा।करीब 8 लोकसभा में स्पीकर की
- कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई। पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभा हुई।
- 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
- दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे।
- 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री स्पीच देंगे और ढाई बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
₹75 का सिक्का जारी होगा, इसकी खासियत
- सिक्के के दोनों तरफ अशोक स्तंभ, जिस पर भारत और इंडिया लिखा है।
- इसके नीचे रुपए के चिह्न के साथ 75 लिखा है।
- सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी और उसके नीचे 2023 लिखा है।
- इस सिक्के को कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है।
- सिक्के का डायमीटर 44 मिमी है। इसका वजन 34.65-35.35 ग्राम है।
- इस सिक्के में 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक है।
- सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है।
- बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।
- नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए लिखा होगा।
- सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी।
- तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा है।
RELATED POSTS
View all