Live Khabar 24x7

पाक में सियासी घमासान के बीच नए PM का ऐलान, शहबाज शरीफ संभालेंगे दूसरी बार कमान

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

Pak New PM

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री की घोषणा हो गई है। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान की कमान सभालेंगे। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने इस बात की घोषणा की, कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को 201 वोट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ को 201 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान ने 90 मत हासिल किए।

नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया। शहबाज को सोमवार को राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलाई जाएगी। पीटीआई समर्थित सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के बीच नई संसद का सत्र बुलाया गया।

शहबाज को PPP के अलावा इन पार्टियों का मिला समर्थन

पीपीपी के अलावा, शहबाज को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (जेड), इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी और नेशनल पार्टी का समर्थन प्राप्त था।

पीटीआई के उमर अयूब खान को मिले इतने वोट

बता दें कि पाकिस्तानी संसद में रविवार को पीएम के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के दौरान शहबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 100 वोटों से अधिक की बढ़त हासिल की। शहबाज शरीफ को 201 वोट मिले, वहीं पीटीआई के उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। इसके बाद शहबाज शरीफ के नाम की घोषणा पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में कर दी गई। बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all