Live Khabar 24x7

New Rules : एक जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, जान ले! नहीं तो हो सकती है परेशानी

June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

New Rules – livekhabar24x7

नई दिल्ली। New Rules : आज जून महीने का आखिरी दिन हैं यानी कल से जुलाई महीने की शुरुआत होने वाली हैं। वहीं 1 जुलाई से कई नियम बदलने जा रहे हैं। जिन्हे आपको अवश्य जान लेना चाहिए। तो चलिए जानते इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आधार-पैन लिंक
अगर आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो एक जुलाई से आपको परेशानी हो सकती है। आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख आज यानी 30 जून 2023 है। इसका मतलब है अगर आपने आज अपना आधार पैन लिंक नहीं किया तो कल यानी 1 जुलाई 2023 आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे NSDL और UTITSL के पैन सेवा केंद्रों से ऑफलाइन भी करवा सकते हैं।

New Rules : RBI बचत बॉन्ड
एक जुलाई 2023 से RBI के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड में निवेश पर मिलने वाला ब्याज दर बैंकों की एफडी से भी अधिक होगा। फिलहाल, इस पर बॉन्ड पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई से इसे बढ़ाकर 8.05 फीसदी किया जा सकता है। इस बॉन्ड के ब्याज दरों में हर छह महीने में बदलाव किया जाता है। इस बार यह बदलाव एक जुलाई को होना है।

पेट्रोल ने नए रेट होंगे जारी
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में एक जुलाई से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बीते दो महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

Read More 

New DL Rules : लापरवाह चालकों की अब खैर नहीं, बैगर ट्रेनिंग नहीं मिलेगा DL, नया नियम हुआ लागू

 

एलपीजी की कीमतों में बदलाव
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में एक जुलाई से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बीते दो महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

New Rules : क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर होगा लागू
केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2023 से देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू करने का एलान किया है। इस नियम के लागू हो जाने से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी। सभी फुटवियर कंपनियों के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी हो जाएगा

सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव
एलपीजी की कीमतों की तरह एक जुलाई से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड हर महीने के पहले दिन गैस कीमतों की समीक्षा करती है। इसके अलावा जेट फ्यूल फ्यूल के भाव भी महीने के पहले दिन तय किए जाते है।

RELATED POSTS

View all

view all