ग्राम हर्राडाँड़ में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत, CM का किया धन्यवाद
August 30, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम हर्राडाँड़ में नया ट्रांसफर लगने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, ग्राम हर्राडाँड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। जिससे ग्रामीणों में खुशी है। इसके लिए लोगों ने सीएम विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो। इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है।
RELATED POSTS
View all