Live Khabar 24x7

Nithari Case : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निठारी हत्याकांड के दोषियों को किया बरी

October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

नोएडा। Nithari Case : नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला लिया हैं। दरअसल कोर्ट ने आरोपी सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा को रद्द कर दी है। इसके पहले गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप तय करते हुए दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी थी। हालांकि अब कोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह दोनों को निर्दोष करार दिया है।

Read More : Batla House Case : बाटला हाउस कांड के दोषी की सजा में बदलाव, मौत की जगह अब मिली उम्रकैद की सजा

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट निठारी कांड में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील मंजूर कर ली है। आरोप संदेह से परे साबित न हो पाने के कारण निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। कोर्ट ने सीधे तौर पर कोई सबूत और गवाह न होने के आधार इन दोनों को बरी किया है।

RELATED POSTS

View all

view all