Nitin Gadkari Visit CG : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज आएंगे रायपुर, इंडियन रोड कांग्रेस के अधिवेशन की करेंगे शुरुआत
November 8, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। Nitin Gadkari Visit CG : रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) का 83वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होने वाला हैं। जिसकी औपचारिक शुरुआत आज शाम 4:30 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यह अधिवेशन 11 नवंबर तक चलेगा।
इस अधिवेशन में आईआरसी की ओर से दोपहिया वाहनों से हो रहे हादसों को रोकने के लिए विशेष तकनीकी सत्र पर चर्चा और मंथन कराया जाएगा। इसमें देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग के विद्यार्थी, शोधार्थी व शिक्षक शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और आईआरसी के सेक्रेटरी जनरल एसके निर्मल ने प्रेस वार्ता में इस अधिवेशन के विषय की जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण की आधुनिक तकनीक पर चर्चा होगी। आईआरसी ने अब तक फोर लेन, सिक्स लेन, सर्विस रोड जैसी गाइडलाइन दी है मगर अभी दोपहिया वाहनों से हादसे रोकने की सबसे अधिक चुनौती है।
RELATED POSTS
View all
