Nokia Budget Smartphone : नोकिया ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, शानदार 50MP का ड्यूल कैमरा और 3 दिन की बैटरी लाइफ, जाने कीमत
May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Nokia Budget Smartphone : कम कीमत वाले स्मार्टफोन की इन दिनों लॉन्चिंग चल रही, जहां हाल ही में xiaomi का 6000 से 8000 रुपए वाला सस्ता स्मार्टफोन देखने को मिला। वहीं अब नोकिया का भी नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। जिसमें कम कीमत पर बढ़िया बैटरी और कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसकी ख़ास बात यह है कि यह 10000 रुपए के प्राइस ब्रेकेट से कम में मिलता है।
Nokia Budget Smartphone : नोकिया का यह स्मार्टफोन है C32। जो एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं कम्पनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3 दिन तक चलने का दावा है, साथ में पीछे ग्लास पैनल मिल जाएगा।
इन वैरिएंट में होगा उपलब्ध
Nokia Budget Smartphone : नोकिया C32 दो वैरिएंट में मिल जाएगा। 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹8,999 है। दूसरा 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹9,499 रुपए है।
ऑफर एंड कलर्स
Nokia Budget Smartphone : C32 के साथ जियो पार्टनर ऑफर भी मिल रहा है। जिसका फायदा जियो प्लस के पोस्टपेड यूजर्स को ₹399 के प्लान पर मिलेगा। इस ऑफर में यूजर्स को एडिशनल डेटा और कई सर्विसेस के लिए कूपन्स समेत एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स भी दिए जा रहे हैं। C32 तीन कलर्स- चारकोल, ब्रीजी मिंट और बीच पिंक में अवेलेबल है।
फीचर्स
बता दें की C32 के पीछे की तरफ एक मजबूत ग्लास देखने को मिल जाएगा। जिसकों ड्यूल-टोन फिनिश के साथ स्ट्रेट साइडवॉल्स से डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की बढ़ी HD+ कैमरा देखने को मिल जाएगा। यह फोन ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ आता है। जिसमें 4GB परमानेंट रैम मिलती है। हालांकि, इसकी रैम को 3GB वर्चुअल रैम जोड़कर 7GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
बेहतर सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ 50MP का AI मैन कैमरा आता है। नोकिया C32 एंड्रॉइड-13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। C32 के फ्रंट-बैक में मजबूत ग्लास और मेटल चेसिस दिया गया है। इसमें स्क्रेच, गिरने और डेली वियर एंड टियर से बचाने के लिए IP52-रेटेड प्रोटेक्शन मिलता है।
C32 ऐप हाइबरनेशन और सुपर बैटरी सेवर के साथ आता है, जिससे स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक चल सकता है। इसके अलावा C32 में 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स मिलता है।
RELATED POSTS
View all