मनोनीत राज्यपाल रामेन डेका आज ग्रहण करेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे सीएम साय
July 31, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मनोनीत राज्यपाल रामेन डेका आज प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।
इससे पहले से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में रामेन डेका से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनोनीत राज्यपाल डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।
RELATED POSTS
View all