Note Exchange : अगर आपके पास भी हैं 2000 के नोट, तो आज से बैंक में कर सकते है एक्सचेंज, RBI गवर्नर ने लोगों से की ये अपील
May 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Note Exchange : आज से देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में 2000 रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी यह नोट है तो घबराए नहीं और न ही कोई जल्दबाजी करें। आप अपने बैंक शाखा में जाकर अपने नोट को बदल सकते हैं।
इस पर RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, लोगों के पास चार महीने का वक्त है। आराम से बैंक जाएं और नोट बदलें। घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है। दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में भीड़ लगने की आशंका नहीं है। नोट बदलवाने के लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि भीड़ न लगाएं। दास ने स्पष्ट किया, कारोबारी समेत कोई भी संस्थान दो हजार का नोट लेने से इन्कार नहीं कर सकता।
बता दे कि जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है, पर 2000 का नोट है, उनके लिए भी सबकी तरह नोट बदलने की प्रक्रिया लागू होगी। दास ने कहा, लोग आश्वस्त रहें, पर्याप्त संख्या में मुद्रित नोट उपलब्ध हैं। आरबीआई और बैंकों के करेंसी चेस्ट में पर्याप्त पैसा है।
RELATED POSTS
View all