Live Khabar 24x7

Notice : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को दिया नोटिस, जानिए पूरा मामला…

October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Notice : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल उनके द्वारा दिए गए ‘अकबर’ वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब मांगा है। बता दे कि कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More : Modi Surname मामलें में Rahul Gandhi ने SC में दाखिल किया जवाब, कहा – माफी मांगने से मना करने पर अहंकारी बताना निंदनीय

जानिए हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा था?
कवर्धा में एक रैली में सरमा ने कहा था कि एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को आप विदा कीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी। सरमा ने आगे कहा कि हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद ती शुरुआत हुई। आज छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे राज्यों में आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता है। जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं। हिंदू को मारना-ठोकना क्या आपका सेक्यूलरिज्म है? ये देश हिन्दू का देश है और ये देश हिन्दू का ही रहेगा, ये सेक्यूलरिजम की भाषा हमें मत सिखाइए।

RELATED POSTS

View all

view all