Live Khabar 24x7

फोल्डेबल फोन की अब आई शामत! गूगल लाया Pixel Fold, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Pixel Fold : नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में नई टेक्नोलॉजी वाले मॉडल लॉन्च हो रहे है। नए जमाने में स्मार्टफोन के अंदर के साथ उसके आउटर लुक में भी इन्वेंशन जारी है। इसी सीरीज में अब फोल्डेबल स्मार्टफोन शुमार है। मार्केट में अबतक वीवो, सैमसंग, एलजी, हुवावे,ओप्पो और टेक्नो जैसे कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में हांथ आजमा चुकें है। अब बारी है लोगों के पसंदीदा स्मार्टफोन गूगल का Pixel Fold।

गूगल ने की आधिकारिक पुष्टि

गूगल ने इंटरनेट पर कई लीक्स के सामने आने के बाद Pixel Fold को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है। गूगल का पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold इसी महीने लॉन्च होने वाला है। Pixel Fold की लॉन्चिंग 10 मई को होने वाले गूगल के Google I/O 2023 में होगी।

इन स्पेसिफिकेशन के साथ होगा लॉन्च!

Google ने Pixel Fold स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी किया है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिक्सल फोल्ड में तीन रियर कैमरे होंगे। अंदर की स्क्रीन के साथ बड़ा बेजल मिलेगा। बेजल के टॉप पर कैमरे को भी टीजर में देखा जा सकता है। टीजर के मुताबिक हिंज बिलकुल दिखाई नहीं देगा।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel Fold में 7.6 इंच की स्क्रीन मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1840×2208 पिक्सल होगा। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 6:5 होगा और पैनल OLED होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स होगी।

फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि पिक्सल फोल्ड में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइशन OIS मिलेगा। दूसरा लेंस 10.8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। इसमें तीसरा लेंस 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा जिसके साथ 20x सुपर रेज जूम मिलेगा।

इस स्मार्टफोन को IPX8 की राइटिंग मिल सकती है। वहीं इसकी बिक्री 27 जून से शुरू की जा सकती है। गूगल की तरफ से 10 मई को होने वाले इवेंट में Pixel 7a को लॉन्च करने की उम्मीद है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all