Oath Ceremony Preparation : विधायक ओपी चौधरी पहुंचे साइंस कॉलेज, शपथ ग्रहण की तैयारियों का लिया जायजा
December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Oath Ceremony Preparation : रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी आज साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का जायजा लिया। 13 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज में शपथ लेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा दिग्गज शामिल हो सकते है।
सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया। विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं।
RELATED POSTS
View all