Live Khabar 24x7

Oath Ceremony : 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण, तीसरी बार PM बनेंगे नरेंद्र मोदी!

June 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Oath Ceremony

 

नई दिल्ली। Oath Ceremony : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन को बहुमत के साथ सरकार में रहने का जनादेश मिला है। जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की शपथ ले सकते है। साथ ही कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते है।

NDA ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, बीजेपी के पास लोकसभा में अकेले बहुमत पाने के लिए जादुई संख्या नहीं है, इसलिए पार्टी को अगली सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने वाले देश के दूसरे नेता होंगे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वरिष्ठ नेता आज नई दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों का जायजा लिया जाएगा और सरकार गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। आंध्र प्रदेश से क्रमश: 16 और दो लोकसभा सीटें जीतने वाली TDP और जनसेना केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

RELATED POSTS

View all

view all