भुवनेश्वर। Odisha Bus Accident : ओडिशा के गंजम (Ganjam) में बड़ी दुर्घटना (Big Accident) होने की खबर सामने आई है। दो बसों (Two Bus Collide) के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर से बड़ा हादसा हो गया है। इस एक्सीडेंट में दो नाबालिग समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों की घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : Odisha Train Accident Update : ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 280 की गई जान, PM मोदी ने बुलाई बैठक, CM बघेल ने व्यक्त किया शोक
Odisha Bus Accident : पुलिस की जानकारी अनुसार, दिगपहांडी के पास रात करीब 1 बजे दुर्घटना हुई है। बेरहामपुर से लौट रही एक निजी बस सामने से आ रही ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (Odisha State Road Transport Corporation) की बस से टकरा गई। मृतकों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। इनमें सात एक ही परिवार के सदस्य और उनके रिश्तेदार थे।
Read More : World Cup 2023 Match In Raipur : क्रिकेट लवर्स की बल्ले-बल्ले! Raipur में होगा ICC World Cup 2023 का मैच!
Odisha Bus Accident : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार देने की घोषणा की। विशेष राहत आयुक्त (SRC) ने बताया कि गंजम जिला प्रशासन (Ganjam District Administration) की देखरेख में प्रत्येक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 30,000 रुपये प्रदान किए गए हैं।