Live Khabar 24x7

Odisha Train Accident : हजारों लोगों ने अपना टिकट करा दिया कैंसिल, ‘कांग्रेस’ नेता ने प्रेस वार्ता में किया दावा, भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

June 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Odisha Train Accident : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि रेल हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए हैं। IRCTC ने कांग्रेस के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा है कि यह दावा गलत है।

टिकट कैंसिलेशन की तादाद नहीं बढ़ी है। दरअसल, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को भीषण ट्रेन दुर्घटना हुई थी। यहां 3 ट्रेनों की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 1100 लोग घायल हुए थे। कुछ रिपोर्ट्स में मृतकों की तादाद 280 से अधिक भी बताई जा रही है। वहीं, इस हादसे को लेकर कांग्रेस निरंतर केंद्र पर हमला बोल रही है।

Read More : Odisha Train Accident Update : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई हादसे की असल वजह, जल्द सामने आएगी पूरी रिपोर्ट

 

रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने प्रेस वार्ता करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि, पिछले दिनों में ऐसा रेल हादसा कभी नहीं हुआ, सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजार से अधिक लोग घायल हैं। इस घटना ने सभी को दुख पहुंचाया है। यही नहीं कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए हैं।

उन्हें लगता है कि ट्रेन में यात्रा सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की प्रेस वार्ता का वीडियो भी साझा किया था। अब IRCTC ने भक्त चरण दास के दावे को फर्जी बताया है। IRCTC ने कहा कि, यह वास्तव में गलत है। टिकट कैंसिलेशन नहीं बढ़ा है। इसके उलट, 1 जून को कैंसिलेशन 7.7 लाख से घटकर 3 जून को 7.5 लाख हो गया।

RELATED POSTS

View all

view all