Live Khabar 24x7

Odisha Train Video : ओडिशा में एक बार फिर ट्रेन हादसा का शिकार, अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

July 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

डिब्रूगर। Odisha Train Video : ओडिशा में एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में से अचानक धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ब्रह्मपुर स्टेशन के नजदीक सामने आई। ट्रेन को रुकवाने के बाद सभी सवारी उसमें से बाहर निकल आई। ट्रेन में ही मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया।

Read More : Odisha Train Accident Update : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई हादसे की असल वजह, जल्द सामने आएगी पूरी रिपोर्ट

Odisha Train Video : इस बारे में रेलवे ने बताया है कि “धुआं किसी दुर्घटना के कारण नहीं बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण था क्योंकि एक बोरी कोच के पहिए में फंस गई थी। हमने बोरी को पहिए से हटा दिया है और आग बुझाने वाले यंत्र का भी इस्तेमाल किया है। ट्रेन लगभग 15-30 मिनट तक रुकी रही। बसंत कुमार सत्पथी, रेलवे अधिकारी, ब्रह्मपुर स्टेशन पर गहन जांच की जाएगी।

Read More : Odisha Train Accident : हजारों लोगों ने अपना टिकट करा दिया कैंसिल, ‘कांग्रेस’ नेता ने प्रेस वार्ता में किया दावा, भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

Odisha Train Video : रेलवे अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा, ‘किसी दुर्घटना के कारण ट्रेन से धुंआ नहीं निकल रहा था। ब्रेक काइंडिंग के कारण बोरा रेलवे कोच के टायर में फंस गया था। हमनें इस बारे को हटा दिया है। आग को भी काबू में कर लिया गया है। इस घटना के चलते ट्रेन 15 से 30 मिनट तक रुकी रही। ब्रह्मपुर स्टेशन पर ट्रेन की अच्छी तरह से जांच की गई।’

 

 

RELATED POSTS

View all

view all