Live Khabar 24x7

ध्वनिमत से लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई…

June 26, 2024 | by Nitesh Sharma

OM Birla

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। लोकसभा में बुधवार को उनका चुनाव ध्वनिमत से हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। बाद में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष के आसन तक ओम बिरला को लेकर गए।

Read More : CM विष्णुदेव साय ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

कब कब हुआ लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

आजाद भारत में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए केवल तीन बार 1952, 1967 और 1976 में ही चुनाव हुए हैं। साल 1952 में कांग्रेस सदस्य जी वी मावलंकर को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। मावलंकर को प्रतिद्वंद्वी शांताराम मोरे के खिलाफ 394 वोट मिले, जबकि मोरे सिर्फ 55 वोट हासिल करने में सफल रहे। साल 1967 में टी विश्वनाथम ने कांग्रेस उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा.रेड्डी को विश्वनाथम के 207 के मुकाबले 278 वोट मिले और वह अध्यक्ष चुने गए।

RELATED POSTS

View all

view all