नई दिल्ली। OMG-2 : 11 अगस्त को बॉलीवुड फिल्म ओमजी 2 रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव के दूत बनकर नजर आने वाले है। वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म के लीड रोल में है। वहीं यामी गौतम बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म के बाद फिर से वकील का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। यानी फिल्म को केवल 18 वर्ष के अधिक के लोग ही देख पाएंगे।
फिल्म को लेकर मेकर्स जहां एक्साइटेड है। वहीं दूसरी ओर महाकाल के पुजारियों ने फिल्म मेकर्स को नोटिस भेज दिया है। पुजारियों का कहना है कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें बाजार में दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करता है।
सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को A सर्टिफिकेट देने पर भी पुजारियों ने आपत्ति जताई हैं। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के दृश्य स्वीकार्य नहीं हैं।
ये नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भेजा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने यह नोटिस 7 अगस्त को भेजा है।
नोटिस में क्या लिखा ?
नोटिस में कहा गया है कि लेटर मिलने के 24 घंटे के अंदर अपमानजनक दृश्यों को हटाया जाए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा न करने की पर फिल्म के सर्टिफिकेट को रद्द करने के लिए अपील की जाएगी।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कराएंगे और उज्जैन में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के लिए मांग करेंगे। पं. महेश शर्मा ने कहा, इस फिल्म (OMG 2) में भगवान शिव के गलत चित्रण से उनके भक्तों की भावनाएं आहत होंगी।