OMG : बम को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे, फिर हुआ जोरदार विस्फोट, 6 की हालत गंभीर…

Spread the love

 

साहिबगंज। OMG : झारखण्ड के साहेबगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। दरअसल यहां बम को गेंद समझकर खेल रहे छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। अब सवाल यह उठता हैं बच्चों के पास बम कहा से आए ?

Read More : OMG : मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, पत्नी ने ही दी थी पति को मारने की सुपारी, जानें क्यों और कैसे रची शाजिस?

 

बता दे कि घटना साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र की है। खेलते-खेलते बच्चों को एक गेंद के आकार की वस्तु दिखी। बच्चे इसे एक-दूसरे के ऊपर फेंकने लगे, तभी जोरदार विस्फोट हो गया। अब स्थानीय थाने के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी इसकी जांच में जुट गए हैं कि आखिर उस स्थान पर बम कैसे पहुंचा और वहां बम किसने रखा? फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love