ऑन ड्यूटी CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से मारी गोली
October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुरक्षा कर्मियों की आये दिन आत्महत्या ने सरकार के सामने भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली। घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया। यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी मिलने के बाद कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कुमार की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
RELATED POSTS
View all