Live Khabar 24x7

पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की जयन्ती पर पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी ने दी आदरांजलि…

February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीईमार्ग पर गौरवपथ फेस – 1 क्षेत्र में गाँधी उद्यान स्वर्ण जयन्ती तिराहा के सामने उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।

Read More : CG Budget Session : अवैध रेत उत्खनन के मामले में सत्ता पक्ष के विधायक ने ही सरकार को घेरा, मंत्री ने कर दी ये बड़ी घोषणा

आयोजन में पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को उनकी जयन्ती पर प्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं उनके सुपुत्र अमितेष शुक्ल, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी, पूर्व पार्षद मनोज कन्दोई सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने प्रतिमा स्थल में पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को जयन्ती पर आदरांजलि अर्पित की।

RELATED POSTS

View all

view all