Live Khabar 24x7

PM आवास के लिए मुफ्त में रेत की सौगात पर CM विष्णुदेव साय बोले – बालू के बदले नहीं लिया जाएगा रॉयल्टी

February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। विष्णु सरकार द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए निःशुल्क रेत दिए जानें की घोषणा की गई। जिसपर CM विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाआज बताते हुए हर्ष हो रहा है कि जिस भी पंचायत में बालू रेत का लीज है, वहां पर जितने भी प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही होंगे। वे छोटी गाड़ी में बालू ले जाएंगे। उनसे बालू के बदले किसी तरीके का रॉयल्टी नहीं लिया जाएगा।

सदन में आज रेत के अवैध उत्खनन के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसपर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कई जरूरी कंसर्न अभी सामने आए हैं, अभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर बन रहा उनको परेशान नहीं किया जाएगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप सहमत हैं तो बोल दीजिए, सदन में इसकी घोषणा कर दीजिए। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हम निशुल्क रेत उपलब्ध करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all