रायपुर। भाजपा की लिए प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओडिशा लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच ऐसा बयान दिया कि नया विवाद हो गया है। दरअसल संबित पात्रा (Sambit Patra) ने भगवान को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) भक्त बताया है। इस मामलें पर अब विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा ने कुछ गलत नहीं कहा है।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने मीडिया में कहा कि, भगवान जगन्नाथ भी मोदी के भक्त हैं। इस टिप्पणी पर आज विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- संबित पात्रा ने गलत नही कहा, भक्त और भगवान का अलौकिक संबध है। कभी भक्त, भगवान का तो कभी भगवान, भक्तों का नाम लेते हैं। ओडिशा की संस्कृति है कि, भगवान अपने भक्तों से मिलने बाहर निकलते हैं।
संबित पात्रा के बयान पर पुरंदर मिश्रा बोले – विपक्ष ऐसे बातो को तूल दे रहा
विधायक पुरंदर (MLA PURANDAR MISHRA) ने इस बयान पर कहा कि भगवान और भक्त एक दूसरे के सहारे हैं। संबित पात्रा की जुबान फिसली है, लेकिन उनकी भावना गलत नहीं थी। जो लोग इस मामले में राजनीति करते हैं, उनकी मैं निंदा करता हूँ। विपक्ष ऐसे बातो को तूल दे रहे हैं, इससे समझ आ रहा है कि वो हार रहे हैं।
Read More : CG Political : राधिका खेरा ने किया एक और ट्वीट, लिखा- लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ”, ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से है बढ़कर
भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद पर सियासत
उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा- भगवान का आशीर्वाद उसे मिलता है, जो धर्म के साथ होता है। कल ही मोदीजी ने भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया है, भाजपा राम और जगन्नाथ को मानने वाली पार्टी है। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हम 400 सीटें जीतेंगे।
संबित पात्रा ने मांगी माफी
बता दें, संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ पर दिये गए बयान पर बवाल खड़ा हो गया। भाजपा के सभी विपक्षीय पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया। हालांकि इसके बाद संबित पात्रा ने अपनी भूल के लिए पर माफी मांगते हुए 3 दिन का उपवास रखने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर ट्वीट कर माफी मांगी है।