वैवाहिक वर्षगांठ पर CM साय ने मुख्यमंत्री निवास में की सपत्नीक पूजा-अर्चना, इष्टदेव से लिया आशीर्वाद
May 27, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। CM साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव रविवार को राजधानी रायपुर में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित “चित्रांशोत्सव” में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से आज कायस्थ समाज छत्तीसगढ़ समेत समूचे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
RELATED POSTS
View all