UBGL सेल फटने से सीआरपीएफ के एक जवान घायल, पोलिंग बूथ के नजदीक हुआ हादसा
April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

बीजापुर। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां UBGL सेल फटने से एक CRPF जवान घायल हो गए है। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन के लिए निकले थे। इस दौरान यूबीजीएल का सेल ब्लास्ट हो गया। यह घटना पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर पर हुई है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।
RELATED POSTS
View all