Live Khabar 24x7

Operation Kaveri : सूडान से निकाले गए 246 भारतीय, C17 विमान से जल्द लौटेंगे मुंबई

April 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली : Operation Kaveri : सूडान में फंसे भारतियों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है। भारतीय वायु सेना के विमान C-17 ग्लोबमास्टर फ्लाइट से 246 भारतीयों को भारत लाया जा रहा है। उन्हें सूडान से पहले सउदी अरब के जेद्दा लाया गया, इसके बाद आईएएफ के C17 ग्लोबमास्टर फ्लाइट से उन्हें मुंबई पहुंचाया जा रहा है।

 

केंद्रीय विदेश मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने जेद्दा के हवाई अड्डे पर उन भारतीयों को रवाना भी किया। मुरलीधरन ने ट्वीट किया ‘जेद्दा से भारतीयों को जल्द से जल्द वापस घर भेजने का हमारा प्रयास रंग ला रहा है. IAF C17 ग्लोबमास्टर विमान से 246 भारतीय जल्द ही मुंबई में होंगे। जेद्दा हवाईअड्डे पर उन्हें विदा करते हुए खुशी हुई।’

 

केंद्रीय विदेश म्नत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया है कि वहीं आईएनएस तेग ने 297 भारतियों को लेकर लौट रही है। इसी के साथ दूसरी शिप और कुल छठे बैच में 1100 के करीब भारतीयों को सूडान से लेकर जेद्दाह पहुंचाया गया है।

इससे पहले उन्होंने एक ओर ट्वीट कर बताया था कि 128 भारतीय नागरिक, भारतीय वायु सेना (IAF) के विमान C-130J उड़ान द्वारा ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं। मुरलीधरन ने अधिकारियों के साथ जेद्दा में भारतीय नागरिकों की अगवानी की उन्होंने ट्वीट किया, “ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और IAF C-130J फ्लाइट 128 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंची है। यह सूडान से भारत के लिए उड़ान भरने वाला चौथा विमान है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि जेद्दा पहुंचे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए।”

RELATED POSTS

View all

view all