Oppenheimer BOC : ओपेनहाइमर ने दूसरे दिन भी भारत में की जबरदस्त कमाई, 30 करोड़ का आंकड़ा किया पार
July 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Oppenheimer BOC : एटम बम पर आधारित फिल्म ओपेनहाइमर को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 14.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
Oppenheimer BOC : इस तरह फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 31.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस महीने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा। पहले मिशन इम्पॉसिबल-7 और अब ओपेनहाइमर भी शानदार कमाई कर रही है।
50 करोड़ रुपए तक हो सकता है फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
Oppenheimer BOC : इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 31.50 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है। रविवार को आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ सकता है। अनुमान है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है।
ऐसा संभव भी है क्योंकि फिल्म को ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रही है। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को भारत में काफी पसंद किया जाता है।
RELATED POSTS
View all