P20 Summit 2023 : PM मोदी ने P-20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, संबोधन में कही ये बात…
October 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। P20 Summit 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 9वें पार्लियामेंट्री शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत कई वर्षों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। लगभग 20 साल पहले, आतंकवादियों ने हमारी संसद को उस समय निशाना बनाया था जब सत्र चल रहा था।
Read More : G20 Summit 2023 : जी20 शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज, पीएम मोदी कर रहे मेहमानों का स्वागत
PM ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए एक चुनौती है और यह मानवता के खिलाफ है। दुनिया की संसदों और उनके प्रतिनिधियों को इस पर विचार करना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कैसे मिलकर काम किया जाए। संघर्षों और टकराव से भरी दुनिया किसी को फायदा नहीं पहुंचा सकती। एक विभाजित दुनिया हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान नहीं दे सकती। यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, एक साथ आगे बढ़ने का समय है। यह समय सबके विकास और कल्याण का है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है। भारत में स्थानीय स्व-शासन संस्थानों में लगभग 32 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। इनमें से लगभग 50% महिला प्रतिनिधि हैं।
RELATED POSTS
View all