Live Khabar 24x7

पद्म श्री हेमचंद मांझी को मिली वाय श्रेणी की सुरक्षा, बीते देर रात नक्सलियों ने दी थी जान से मारने की धमकी

May 27, 2024 | by Nitesh Sharma

CG

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी ने पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे पुरस्कार लौटाने के साथ-साथ लोगों का इलाज करना भी बंद कर देंगे। उन्होंने यह फैसला नक्सलियों की धमकी के चलते लिया है। उनकी इस घोषणा के बाद सरकार ने उनको वाय श्रेणी की सिक्योरिटी दे दी है।

इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। बता दे कि राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू गुप की बैठक में हेमचंद माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया गया है।

Read More : CG Accident : कवर्धा के बाद कोरिया में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, हादसे में कई हुए घायल

बता दें, नारायणपुर जिले में पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज हेमचंद मांझी को 26 मई की देर रात नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। नक्सलियों ने उन्हें इलाके में पर्चे में फेंककर धमकी दी। नक्सली लंबे समय से मांझी पर घात लगाए हुए हैं।

बता दें कि पारंपरिक चिकित्सक वैद्यराज हेमचंद मांझी को विधानसभा चुनाव में भी नक्सलियों द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई थी। मगर जब वे हाथ नहीं आए तो माओवादियों ने उनके भतीजे को मौत के घाट उतार दिया था। नक्सलियों की धमकी के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें गांव से निकालकर कहीं और शिफ्ट कर दिया। वैद्यराज ने नक्सलियों से जान का खतरा बताते हुए मरीजों का उपचार किए जाने से भी इंकार कर दिया था।

हेमचंद मांझी पांच दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रह हैं। अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

RELATED POSTS

View all

view all