All blog posts
Explore the world of design and learn how to create visually stunning artwork.
भिलाई: BOB के लॉकर से गायब हुए 40 तोला सोने के गहने, बैंक प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
July 29, 2025 | by Nitesh Sharma
अमित शाह का संसद में तीखा हमला: ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर दी जानकारी, कांग्रेस पर भी किया करारा वार
July 29, 2025 | by Nitesh Sharma
बढ़ सकती हैं आतिशी की मुश्किलें: CM रेखा गुप्ता ने दिए बारापुला परियोजना की जांच के आदेश, जानें पूरा मामला
July 29, 2025 | by Nitesh Sharma
“भाषा की आड़ में राजनीति?” ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला – ‘बच्चे तक को नहीं बख्शा गया!’
July 29, 2025 | by Nitesh Sharma
शाओलिन टेंपल में भूचाल: मठाधीश शी योंगजीन पर यौन शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बौद्ध आस्था को गहरी ठेस
July 28, 2025 | by Nitesh Sharma
नक्सलियों की साजिश नाकाम! झारखंड के जंगल से मिला 35 लाख कैश, हथियार खरीदने की थी तैयारी
July 28, 2025 | by Nitesh Sharma
मध्यप्रदेश में स्कूलों की बदहाली के खिलाफ NSUI का ‘स्कूलों की पोल खोल’ अभियान शुरू, WhatsApp नंबर भी जारी
July 25, 2025 | by Nitesh Sharma
लमानी रेलवे क्रॉसिंग पर आधे घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी, जाम में फंसे सैकड़ों लोग – ओवरब्रिज की मांग फिर हुई तेज
July 25, 2025 | by Nitesh Sharma
CG Liquor Scam: दिल्ली और रायपुर में होटल-शराब कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
July 25, 2025 | by Nitesh Sharma
मुख्यमंत्री साय ने रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित
July 25, 2025 | by Nitesh Sharma

भिलाई में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच में लॉकर में रखे 40 तोला सोने के गहनों के गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
पीड़ित दरोगा सिंह, जो HACL भिलाई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग हैं, ने बताया कि उन्होंने साल 1982-83 में बैंक में खाता खुलवाया था और 1991 में लॉकर सुविधा ली थी ताकि घर के कीमती गहनों को सुरक्षित रखा जा सके। वर्षों तक लॉकर सुरक्षित रहा, लेकिन कुछ महीने पहले बैंक की तरफ से कहा गया कि लॉकर पुराने हो चुके हैं और उनका मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान दरोगा सिंह को निर्देश दिया गया कि वे अस्थाई लॉकर में अपने गहने सुरक्षित रखें।
दरोगा सिंह ने बैंक के कहने पर 40 तोला सोने के गहने अस्थाई लॉकर में शिफ्ट कर दिए। लेकिन जब मेंटेनेंस के बाद उन्हें दोबारा अपने मूल लॉकर में सामान रखने के लिए बुलाया गया, तब उन्हें बड़ा झटका लगा—अस्थाई लॉकर पूरी तरह खाली था और उनके सारे गहने गायब हो चुके थे।
पीड़ित ने बीते तीन महीनों में कई बार पुलिस और बैंक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बैंक प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। जब बैंक जैसे संस्थान, जिन्हें सुरक्षा और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जाता है, खुद ऐसे मामलों में लापरवाही बरतें तो आम आदमी अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए कहां जाए?
अब पुलिस की जांच से ही पता चलेगा कि आखिर दरोगा सिंह के जीवन भर की पूंजी—40 तोला सोना—कहां और कैसे गायब हुआ।