Live Khabar 24x7

All blog posts

Explore the world of design and learn how to create visually stunning artwork.

Shefali Jariwala Death News: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

June 28, 2025 | by Nitesh Sharma

Axiom-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला ने रचा नया इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बने

June 26, 2025 | by Nitesh Sharma

पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, ACI हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

June 26, 2025 | by Nitesh Sharma

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार मिलेगी परीक्षा देने की सुविधा

June 25, 2025 | by Nitesh Sharma

रायपुर में कोरोना के पांच नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 29 — अब तक नहीं हुई कोई मौत

June 24, 2025 | by Nitesh Sharma

छत्तीसगढ़: ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

June 24, 2025 | by Nitesh Sharma

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बगावती सुर: भूपेश बघेल की नाराजगी, विजय शर्मा का तीखा तंज, टीएस सिंहदेव का समर्थन

June 23, 2025 | by Nitesh Sharma

Air India की फ्लाइट हादसे से बाल-बाल बची, पक्षी टकराने के बाद उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

June 23, 2025 | by Nitesh Sharma

जगन मोहन रेड्डी पर हिट एंड रन का केस दर्ज, रोड शो के दौरान कार से कुचले गए कार्यकर्ता की मौत, वायरल वीडियो से खुला मामला

June 23, 2025 | by Nitesh Sharma

उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

June 15, 2025 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात असमय निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनका पार्थिव शरीर रात करीब 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। कूपर अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, शव किसी अन्य अस्पताल से लाया गया था और मृत्यु का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।इसी दौरान, मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के अंधेरी स्थित आवास पर पहुंची और वहां गहन जांच की गई। फिलहाल, कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

शेफाली जरीवाला ने 2002 में आए सुपरहिट म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ के ज़रिए देशभर में लोकप्रियता हासिल की थी। उनका ग्लैमरस अंदाज़, टैटू, बेली पियर्सिंग और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट उन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से मशहूर बना गया। इस गाने की सफलता के साथ ही भारत में रीमिक्स म्यूज़िक का एक नया दौर शुरू हुआ था। इसके अलावा, शेफाली ने कई टीवी शोज़ और रियलिटी प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया। वह बिग बॉस सीजन 13 की प्रतिभागी रही थीं और नच बलिए सीजन 5 में भी अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं। दर्शकों के साथ उनके रिश्ते और व्यवहार ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

शेफाली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का नाम सुनिता जरीवाला है। 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया था। उनकी असामयिक मृत्यु से मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है। एक चमकता सितारा असमय अस्त हो गया, लेकिन शेफाली जरीवाला की कला और मुस्कान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।