Live Khabar 24x7

पाक ने फिर नापाक हरकत को दिया अंजाम! LoC पर किया सीजफायर उल्लंघन, BSF जवान घायल

September 11, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking news

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि पाक सेना ने बगैर किसी कारण के गोलीबारी कर दी। इस घटना में BSF यानी सीमा सुरक्षा बल के जवान घायल हो गया है। हालांकि, पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय जवानों ने भी जवाब दिया और गोलीबारी की। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि सीमा पार कोई हताहत हुआ है या नहीं।

बताया गया कि लगभग देर रात 02:35 बजे, सीमा पार से अखनूर इलाके में बिना किसी कारण के गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से गोलीबारी का माकूल जवाब दिया गया। उन्होंने जानकारी दी है कि सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अंतरराष्ट्री सीमा और LoC यानी नियंत्रण रेखा के पास कड़ी निगरानी की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all